School Timing Changed: पंजाब में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे खुलेंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। School Timing Changed: पंजाब में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में पड़ रही धुंध और भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आदेशों के अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों का समय बदला गया है। जारी हुआ नया समय 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा। आदेशों के मुताबिक प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

इसके साथ ही मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बता दे कि ठंड और धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।



















Leave a Comment