US Visa Ban: अमेरिका ने पाकिस्तान समेत 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाया, जानिए इस सूची में कौन-कौन से देश है शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। US Visa Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन ने वीजा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अमेरिका ने 75 देशों के नागरिकों के लिए वीजा (Visa) निलंबित कर दिया है।

75 देशों पर रोक

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) ने 75 देशों से आने वाले लोगों के लिए इमिग्रेंट वीज़ा प्रोसेसिंग पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने का ऐलान किया है। 21 जनवरी 2026 से लागू होने वाले ट्रंप प्रशासन के इस आदेश से अमेरिका में क़ानूनी तौर पर एंट्री के रास्ते और सीमित हो जाएंगे।

USA America
USA America

प्रमुख देशों के नाम शामिल

ये फैसला “आवेदकों की कड़ी जांच” के हिस्से के तौर पर लिया गया है और ये 21 जनवरी से लागू होगा और अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगा। अमेरिका (America) ने जिन 75 देश के नागरिकों के लिए वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगाने की घोषणा की है, उनमें रूस, ब्राजील जैसे प्रमुख देशों के नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

स्टेट डिपार्टमेंट के एक मेमोरेंडम के आधार पर, अधिकारियों को मौजूदा कानून के अनुसार वीजा देने से मना करना होगा और साथ ही आवेदकों की स्क्रीनिंग और मूल्यांकन के तरीकों की समीक्षा और फिर से जांच करनी होगी।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह फैसला देश की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का मानना है कि कुछ देशों से आने वाले लोगों पर अमेरिकी सरकारी योजनाओं और संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, इसलिए वीज़ा सिस्टम की सख्त समीक्षा जरूरी है।

US Visa
US Visa

इस नए फैसले का असर टूरिस्ट, बिजनेस या अन्य अस्थायी वीजा पर नहीं पड़ेगा। दुनिया के कई देशों को शामिल करते हुए एक पूरी लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में एशिया, अफ्रीका, यूरोप, कैरिबियन और नार्थ-साउथ अमेरिका के देश शामिल हैं।

एशिया महाद्वीप के देश

अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, भूटान, बर्मा (म्यांमार), कंबोडिया, ईरान, इराक, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, सीरिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और यमन।

अफ्रीका महाद्वीप के देश

अल्जीरिया, कैमरून, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, कांगो, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, गैम्बिया, घाना, गिनी, हैती, लाइबेरिया, लीबिया, मोरक्को, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, रवांडा, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया और युगांडा।

America News
America News

यूरोप महाद्वीप के देश

रूस, अल्बानिया, बेलारूस, बोस्निया, जॉर्जिया, कोसोवो, मैसेडोनिया (नॉर्थ मैसेडोनिया), मोल्दोवा और मोंटेनेग्रो।

उत्तर अमेरिका (कैरिबियन सहित)

एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन्स।

दक्षिण और सेंट्रल अमेरिकी देश

ब्राजील, कोलंबिया, उरुग्वे, ग्वाटेमाला और निकारागुआ।



















Leave a Comment