डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जिला संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके सह-अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

1,45,000 रुपये की राशि बरामद

आरोपी तहसीलदार के घर की तलाशी के दौरान 1,45,000 रुपये की राशि बरामद की गई। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला संगरूर के गांव महिलां के एक निवासी द्वारा तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात जगतार सिंह तहसीलदार और मालविंदर सिंह क्लर्क के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

bribe

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000/- रुपये की रिश्वत ली थी।

मामले की आगे की जांच जारी

शिकायत की जांच के बाद, यह पाया गया कि उक्त आरोप वास्तव में सच्चे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस रेंज, पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

punjab vigilance bureau

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

विजीलैंस ब्यूरो पंजाब लोगों से अपील करता है कि वे भ्रष्टाचार की ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट हमें करें। विजीलैंस ब्यूरो भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version