डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध’ के 319वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 333 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 74 FIR दर्ज कर 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

4,580 रुपये ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 319 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,481 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.4 किलो हेरोइन, 510 ग्राम अफीम, 110 किलो भुक्की, 724 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,580 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।

333 स्थानों पर छापेमारी की

इस अभियान के दौरान 72 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 333 स्थानों पर छापेमारी की। इसके साथ ही दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 342 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 47 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का उपचार लेने के लिए प्रेरित किया है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version