डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आजाद सिंह के नाम के रूप में हुई है जिसको फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
30 लाख रुपए की फिरौती
पुलिस के अनुसार, यह मामला हलका जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा है। 14 जनवरी को जंडियाला गुरु के रहने वाले दीपक जुल्का को विदेशी नंबर से लगातार कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ है। वह गैंगस्टरों को बोलता था कि, चुनाव में मेरी मदद की जाए, ताकि मैं जीत सकूं।










