डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS अफसर वीके जंजुआ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जंजुआ पर भ्रष्टाचार का केस चलेगा जिसकी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने पंजाब (Punjab) के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS अफसर वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का केस चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दे कि जंजुआ पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने उन पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी
दरअसल यह मामला 9 नवंबर 2009 का है। जब लुधियाना निवासी तुलसी राम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके प्लॉट के साथ लगती खाली जमीन के आवंटन के लिए वीके जंजुआ द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। उस वह जंजुआ इंडस्ट्री एवं कॉमर्स विभाग के डायरेक्टर कम सेक्रेटरी के पद पर थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
शिकायतकर्ता का कहना था कि वे वर्ष 2001 से जमीन आवंटन के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन हर बार यह कहकर मना कर दिया जाता था कि जमीन उपलब्ध नहीं है। शिकायत की जांच के दौरान विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई और उन्हें रिश्वत लते पकड़ा था।
वहीं अब केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की सिफारिश, केंद्रीय सतर्कता आयोग की सलाह और जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद केस चलाने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।










