Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, जाली दस्तावेजों के द्वारा नौकरी लेने वाला काबू

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Vigilance Bureau
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भ्रष्टाचार विरुद्ध ज़ीरो टालरैंस पहुंच अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने आज सिविल अस्पताल बरेटा ज़िला मानसा के नशा छुड़ाओ केंद्र में तैनात शंकर सिंह काऊंसलर को जाली डिग्री/सर्टिफिकेट के आधार पर काऊंसलर की नौकरी हासिल करने के दोष में गिरफ़्तार किया है।

arrest
arrest

आज यहां यह जानकारी सांझी करते विजिलेंस ब्यूरो पंजाब (Punjab Vigilance Bureau) के वक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच करने के बाद दोषी काऊंसलर शंकर सिंह, निवासी गांव भून्दड़ भैनी, तहसील मूनक, ज़िला संगरूर विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

साल 2023 में एक निजी कंपनी इनोविज़न लिमटिड के द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए काऊंसलर और कंप्यूटर आपरेटरों की डिग्रीयां/सर्टीफिकेटों की सिविल सर्जन, मानसा के दफ़्तर द्वारा तस्दीक करवाई गई और यह पाया गया कि उक्त ने जाली डिग्री/सर्टिफिकेट के आधार पर काऊंसलर की नौकरी प्राप्त की थी।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *