डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में अब सुबह और शाम ठंडी हो रही हैं। दिन में तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना हुआ है, आज तेज हवाएं चलेंगी। कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।
वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। बता दें कि पंजाब (Punjab) के अधिकांश जिलों में मौसम लगातार बदलता रहता है। परिणामस्वरूप, सुबह ठंडी और दिन गर्म होते हैं।

घना कोहरा छाया
बुधवार की सुबह भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जब सुबह 8:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं, जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि मार्च के पहले सप्ताह से तापमान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।







