डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज नगर निगम के वार्ड नंबर 22 के इलाके में महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और राम विहार जाने वाली मेन सड़क बहुत बुरी हालत में है। जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने आज फेसबुक पर लाइव होकर नगर निगम के कमिश्नर और मेयर से मांग की कि वार्ड नंबर 22 की मेन सड़क बहुत बुरी हालत में है।
हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डिवाइडर पर घास उग आई है। लाइट के खंभे गिर गए हैं। यह कूड़ा आज का नहीं बल्कि कई महीनों से यहां पड़ा है।
नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की
इस कॉलोनी में लोगों ने इतने सुंदर घर बनाए हैं। वे सरकार को टैक्स देते हैं, लेकिन सरकार लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों को सीवरेज खुलवाने के लिए पिटीशन लिखनी पड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राजिंदर बेरी ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि इन कॉलोनियों में भी लोग रहते हैं, इन कॉलोनियों के लोग भी टैक्स देते हैं, इन कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था इतनी खराब क्यों है, इस सड़क को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 22 के इंचार्ज सुरिंदर सिंह पप्पा, राहुल कुमार, सरबजोत सिंह मौजूद थे।








