Punjab News: पंजाब में BJP नेता से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर बोला- नहीं दिया तो पूरे परिवार को गोली मार दूंगा

मैसेज भेजकर धमकाया गया कि “तू कॉल इग्नोर कर रहा है, गोलियां कैसे इग्नोर करेगा। तुझे भ्रम है कि पुलिस तुझे बचा लेगी। अब कॉल नहीं आएगी, सीधे मुलाकात होगी।” धमकी मिलने के बाद गरचा और उनका परिवार भय के साये में जी रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

Daily Samvad
4 Min Read
Firauti
Punjab Government
Highlights
  • गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ रंगदारी
  • लुधियाना के रियल एस्टेट कारोबारी दहशत में
  • पुलिस को दी गई शिकायत, जांच शुरू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में रंगदारी और जान से मारने की धमकियों के दो अलग-अलग मामलों ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा (BJP) नेता और प्रॉपर्टी डीलर गुरबीर सिंह गरचा को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) गुरबीर सिंह गरचा (Gurbeer Singh Garcha) के अनुसार, 18 फरवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद कई दिनों तक लगातार कॉल आती रहीं, लेकिन गरचा ने कॉल रिसीव नहीं की।

Gangster Goldy Brar
Gangster Goldy Brar

तू कॉल इग्नोर कर रहा है

आरोप है कि इसके बाद उन्हें मैसेज भेजकर धमकाया गया कि “तू कॉल इग्नोर कर रहा है, गोलियां कैसे इग्नोर करेगा। तुझे भ्रम है कि पुलिस तुझे बचा लेगी। अब कॉल नहीं आएगी, सीधे मुलाकात होगी।” धमकी मिलने के बाद गरचा और उनका परिवार भय के साये में जी रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

थाना मॉडल टाउन के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विदेशी नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस साइबर टीम की मदद से कॉल और मैसेज की लोकेशन तथा स्रोत का पता लगाने में जुटी है। गरचा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा कवर की मांग करते हुए याचिका भी दायर की है।

प्रिंसीपल को भी धमकी

दूसरे मामले में कैंप खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीतसर मोही के प्रिंसिपल गुरमीत सिंह चावला को एक धमकी भरा पत्र मिला है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, पत्र में धार्मिक आधार पर आपत्ति जताई गई है। इसमें लिखा गया है कि यदि प्रिंसिपल ने दाढ़ी कटवाना और बालों में रंग लगाना बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पत्र में गांव की संस्था ‘संत बाबा निहाल सिंह वेलफेयर क्लब’ और कनाडा (Canada) में रह रहे एक एनआरआई का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, वेलफेयर क्लब के सरपरस्त हरविंदरजीत सिंह खालसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे शरारती तत्वों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि संस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Bomb Threat
Bomb Threat

शिक्षण संस्थान संचालक भी चिंतित

दोनों घटनाओं के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगातार सामने आ रहे रंगदारी और धमकी के मामलों से कारोबारी और शिक्षण संस्थान संचालक भी चिंतित हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामलों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *