डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिवारों के लिए मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की है।

ASI-Home Guard jawan shot dead in police station

संभव सहयोग देने को ऐलान

सीएम मान ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान न्योछावर कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि प्रदान करेगी, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि दी जाएगी। बता दे कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार मृत पाए गए।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version