Jalandhar: किसान पहले ही बड़े नुकसान से गुजरे, अब और नुकसान स्वीकार नहीं: राजिंदर बेरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से लाए जा रहे इस किसान विरोधी समझौते की सख्त निंदा करते हैं। कांग्रेस किसानों और व्यापारियों के अधिकारों के खिलाफ किसी भी नीति को कबूल नहीं करेगी।

सोमवार को कांग्रेसी नेताओं के साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ डीसी ड़ॉ. हिमांशु अग्रवाल को मांग पत्र सौंपने के बाद परगट सिंह ने केंद्र सरकार को सख्त शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता पंजाब (Punjab) और देश के किसानों को बर्बाद करने वाला साबित होगा।

Congress is always committed to protecting the interests of farmers
Congress is always committed to protecting the interests of farmers

किसान पहले ही बड़े नुकसान से गुजरे

इस समझौते के तहत जब विदेशी उपकरण और फसलें कम जीरो प्रतिशत पर देश में आएंगी तो पंजाब और देश के छोटे व मध्यम किसान उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के किसानों के खत्म कर देगा। क्योंकि देश में अधिकतर किसान छोटे और मध्यम खेतीबाड़ी वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उनके पास विदेशी कंपनियों के साथ कंपीटिशन करने की क्षमता नहीं है। केंद्र सरकार को तुरंत इस फैसला को वापिस लेना चाहिए, ताकि किसानों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले तीन काले कानून और फिर बाढ़ ने पहले ही किसानों का बहुत नुकसान किया है। अब इससे ज्यादा नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

ये रहे मौजूद

जिला कांग्रेस कमेटी शहर के प्रधान पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब का किसान हमेशा से देश का अन्नदाता बनकर सामने आया है। अब देश की भाजपा सरकार इसी अन्नदाता को खत्म करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले ही किसान बड़े नुकसान से गुजरे हैं और अब इस समझौते से दोहरी मार मारी जा रही है।

इस फैसला को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, पार्षद शैरी चड्ढा, पार्षद पवन कुमार, पार्षद डॉ. जसलीन कौर सेठी, सोनू संधर, मनमोहन सिंह, डॉ. नवजोत सिंह दहिया, रजिंदर सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता व वर्कर्स मौजूद रहे।



















Leave a Comment