Jalandhar News: मेयर विनीत धीर और अतुल भगत ने किया वार्ड नं. 62 की गलियों का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: वार्ड नं. 62 में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक फंड से 30 लाख रुपये की लागत से राज नगर, कबीर विहार तथा मधुबन कॉलोनी की गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता अतुल भगत तथा मेयर विनीत धीर (Mayor Vineet Dhir) ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत करवाई।

उल्लेखनीय है कि वार्ड नं. 62 मेयर विनीत धीर का स्वयं का वार्ड है। इस मौके पर अतुल भगत ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और गलियों के निर्माण से लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए लगातार फंड उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे शहर के हर वार्ड में तेजी से काम हो रहा है।

Mayor Vineet Dhir and Atul Bhagat inaugurated streets of Ward No. 62
Mayor Vineet Dhir and Atul Bhagat inaugurated streets of Ward No. 62

ये रहे उपस्थित

वहीं मेयर विनीत धीर ने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई गलियों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस अवसर पर जोगिंदर पाल, महेश डोगरा, नरिंदर प्रधान, अश्वनी कुमार, कमल किशोर, कुलदीप भगत, जतिन कुमार सहित बड़ी संख्या में इलाके के निवासी उपस्थित रहे।



















Leave a Comment