Punjab News: शहर के होटल में 17 साल की लड़की की अर्धनग्न लाश मिली, आंखों पर बंधी थी पट्टी, बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के अबोहर से बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में एक लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और उसकी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई थी। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी।

पंजाब (Punjab) के अबोहर (Abohar News) में दर्दनाक तरीके से लड़की की हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई। लड़की के साथ एक लड़का भी था। होटल स्टाफ के मुताबिक युवक करीब आधे घंटे बाद ही जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया था।

Hotel Murder Girl Neck Cut Eyebandage
Hotel Murder Girl Neck Cut Eyebandage

लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की के प्रेमी हत्यारे लड़के को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी लड़के को ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस होटल में जांच करती रही। लड़की की शिनाख्त के बाद उसकी डेडबॉडी वहां से उठाकर मॉर्च्युरी पहुंचाई गई।

होटल कर्मियों के अनुसार, लड़की मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। इसके बाद लगभग साढ़े 5 बजे युवक कमरे से निकला और जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना बनाकर होटल से बाहर चला गया। फिर वह वापस नहीं आया।

sexual harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर

शाम को लड़की के साथ होटल पहुंचा

शाम करीब 7 बजे तक कमरे से कोई हलचल न होने पर कर्मियों को शक हुआ। इसके बाद होटल कर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कमरा नहीं खुला। जब उन्होंने मास्टर चाभी से दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर लड़की की लाश पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

होटल कर्मियों ने बताया कि लड़की की किसी धारदार चीज से गर्दन काटी गई थी। उसकी गर्दन का केवल आगे का हिस्सा ही सिर और धड़ को जोड़े हुए था। आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई थी और बदन पर कपड़े कम थे। लाश देखते ही कर्मी घबरा गए थे। पूरे फर्श पर खून बिखरा हुआ था। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

पुलिस ने होटल सील किया

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल को सील कर दिया और होटल का रिकॉर्ड, रजिस्टर व अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए। मौके पर जांच के लिए पहुंचे SHO हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को ट्रेस कर लिया है। उसने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम आरती था। उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी उम्र को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। इसे लेकर SHO का कहना है कि अगर लड़की नाबालिग निकली तो होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लड़की का परिवार यूपी का

SHO के अनुसार, लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली थी। उसके पिता कई सालों से अबोहर में शहीद मेजर सुरिंदर सिंह चौक के नजदीक बनी गौशाला में काम करते हैं। लड़की जिस लड़के के साथ होटल में आई थी, उस लड़के का नाम सचिन (22) है। वह कुई खेड़ा गांव का रहने वाला है।

6 महीने से लड़के के टच में थी आरती

मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पिता जयलाल और माता गुड्‌डी देवी ने बताया है कि उनकी बेटी आरती केवल 17 साल की थी। वह करीब 6 महीने से सचिन नाम के लड़के के टच में थी। वह उससे बात करती थी, लेकिन बात कहां तक बढ़ी है, वह जानकारी नहीं।

परिजन ने बताया कि, हम करीब 20 साल से गोशाला में रह रहे हैं। मंगलवार को गोशाला में एक शादी कार्यक्रम था। आरती भी दोपहर तक गोशाला में ही थी। पता नहीं कब वह गोशाला से निकली और यहां आ गई। हमें तो पुलिस का फोन आया कि हमारी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस उस लड़के को पकड़े और उसे सख्त सजा दे।



















Leave a Comment