Iran-Israel Conflict: भारतीय युवक की ईरान के हमले में मौत, क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर थे

अमेरिका-इजराइल (America-Israel) और ईरान (Iran) की वॉर में राजस्थान (Rajasthan) के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले के रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Iran-Israel Conflict
Punjab Government
Highlights
  • ईरान के हमले में नागौर के दलीप की मौत
  • मिसाइल से शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
  • हमले के तीन दिन बाद दो मौतों की पुष्टि
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नागौर। Iran-Israel Conflict: अमेरिका-इजराइल (America-Israel) और ईरान (Iran) युद्ध से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि युद्ध में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका-इजराइल (America-Israel) और ईरान (Iran) की वॉर में राजस्थान (Rajasthan) के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले के रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था।

क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर कार्यरत

बता दे कि इस संघर्ष में किसी भारतीय की पहली मौत है। दलीप नामक युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर कार्यरत था। 1 मार्च को ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल ने उनके जहाज को निशाना बनाया, जिससे शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दलीप सिंह
दलीप सिंह

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जहाज पर मौजूद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कप्तान आशीष कुमार और दलीप समेत दो लोग लापता हो गए थे। शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल चुका है। वहीं, दलीप की लाश अभी तक नहीं मिली है।

हमले के तीन दिन बाद कंपनी ने दो मौतों की पुष्टि की, जिनमें दलीप का नाम भी शामिल है। इस हमले में जान गंवाने वाला जहाज स्काईलाइट कंपनी का था, जो खासब पोर्ट पर खड़ा था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *