Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

पुलिस ने बताया कि सुखजीत सिंह उर्फ शीलू पर दो दिन पहले जमहूरी किसान सभा के नेता और बूटे छन्ना गांव के सरपंच महिंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

Daily Samvad
4 Min Read
Encounter in Punjab
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़
  • सरपंच को गोली मारने वाले बदमाश पकड़ा गया
  • पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक बदमाश काबू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के महतपुर इलाके में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस (Jalandhar Rural Police) के अधिकारियों के मुताबिक, शीलू सरपंच महिंदर सिंह पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था और पिछले दो दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

Jalandhar Encounter
Jalandhar Encounter

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) पुलिस देर रात एसआई कश्मीर सिंह की टीम महतपुर इलाके में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ शीलू बाइक पर इलाके से गुजरने वाला है। पुलिस ने नाका मजबूत कर चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की और नाका तोड़कर फरार होने लगा।

पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। बताया जा रहा है कि महतपुर के पास घुम्मन पैलेस के नजदीक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। गोली लगते ही शीलू बाइक से गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि हमले की साजिश और अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके।

Jalandhar Encounter News
Jalandhar Encounter News

पुलिस ने बताया कि सुखजीत सिंह उर्फ शीलू पर दो दिन पहले जमहूरी किसान सभा के नेता और बूटे छन्ना गांव के सरपंच महिंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। सरपंच पर हुए हमले को लेकर ग्रामीणों और किसान संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई थी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

चार लोगें की तलाश

जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में शीलू के अलावा चार अन्य आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *