डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय से कुछ दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में बनी एमके ट्रेडिंग (MK Trading Co) की अवैध इमारत को आखिरकार नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। इस अवैध इमारत की नगर निगम, स्थानीय निकाय विभाग, विजीलैंस और मुख्यमंत्री दफ्तर में की गई थी। जिसे लेकर नगर निगम ने अब इसके मालिक को नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फगवाड़ा गेट मार्केट (Phagwara Gate Market) में कुछ साल से सील पड़ी इमारत की न केवल सील तोड़ी गई, बल्कि उस पर तीन मंजिला इमारत बना दी गई। इसके साथ ही इसमें लिफ्ट भी लगा दी गई है। नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) द्वारा सील की गई इमारत का ताला तोड़कर अवैध रूप से निर्माण किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत की गई।

विजीलैंस ब्यूरो से शिकायत
यही नहीं, फगवाड़ा गेट मार्केट के दुकानदारों ने पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) को भेजी गई शिकायत में कहा कि फगवाड़ा गेट मार्केट में संगम काम्प्लेक्स के सामने MK Trading ने बड़े बड़े शोरूम तैयार कर दिये गए। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसे लेकर नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि से शिकायत की गई थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर और विजीलैंस से की गई है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से की गई शिकायत में कहा गया है कि इस अवैध निर्माण में नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अधिकारी संलिप्त हैं। जिससे नगर निगम के कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के खिलाफ भी शिकायत की गई है।

नगर निगम ने भेजा नोटिस
इस शिकायत के बाद नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी हरकत में आए। नगर निगम के अधिकारियों ने आखिरकार एमके ट्रेडिंग (MK Trading Co) को नोटिस भेजा है। जिससे एमके ट्रेडिंग (MK Trading Co) की इस अवैध इमारत के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।








