डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में जल्द ही महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलने वाले है। बताया जा रहा है कि आप सरकार 8 मार्च को पेश होने वाले बजट में इसका ऐलान करेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में चुनाव वर्ष के दौरान अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए आप सरकार 8 मार्च को पेश होने वाले बजट में महिलाओं के लिए 1,000 रुपये के मासिक भत्ते की घोषणा करेगी।

महिलाओं को मिलेगी मदद
यह बजट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय मदद देना है, ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों में आत्मनिर्भर हो सकें।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सरकार का कहना है कि यह राशि हर महीने दी जाएगी या तीन महीने के हिसाब से, इस पर अभी विचार किया जा रहा है। वहीं इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनकी आयकर दात्री (टैक्स पेयर) नहीं है और जो अपना कारोबार नहीं चलातीं।
इसके अलावा योजना के तहत महिलाओं को सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि दी जाएगी, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना से करीब 40 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।

8 मार्च को बजट पेश
सरकार इस योजना के लिए बजट में अलग से प्रावधान करने की तैयारी में है और वित्त विभाग अधिकारी इस योजना की पूरी लागत और लाभार्थियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं। 8 मार्च को जब बजट पेश होगा, तो इस योजना की औपचारिक घोषणा के साथ पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन की तिथि भी साफ हो जाएगी।








