डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ा झटका दिया है।हाई कोर्ट ने संसदीय सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को झटका देते हुए पार्लियामेंट के बजट सेशन में शामिल होने के लिए फाइल की गई पैरोल एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है।

जेल में अमृतपाल सिंह

अदालत ने कुछ दिन पहले इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत बंद हैं। अमृतपाल ने याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमृतपाल सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है और भेजा है, ऐसे में संसद सत्र से उनका अनुपस्थित रहना मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अब अमृतपाल को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version