Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - DIPS News: डिप्स आईएमटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन

    DIPS News: डिप्स आईएमटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra5 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    DIPS News: डिप्स आईएमटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक वेब एप्लीकेशनों के उपयोग पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटी क्षेत्र से आए विशेषज्ञ वक्ता मिस्टर विपिन और मिस्टर गौरव ने विद्यार्थियों को वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने बताया कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार एक आई शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और तेज बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक वेब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग और फुल-स्टैक डेवलपमेंट के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि ये तकनीकें भविष्य की डिजिटल दुनिया की नींव हैं।

    तकनीकी कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण

    इस इंटरएक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि आने वाले समय में पायथन, जावा स्क्रिप्ट, मशीन लर्निंग और डाटाबेस मैनेजमेंट जैसी तकनीकी कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, नवाचार करने और तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इस अवसर पर सीएओ रामनीक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है और विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे ए आई के प्रभावी और जिम्मेदार उपयोग को समझें। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नई तकनीकों को सीखते हुए आगे बढ़ेंगे, वही भविष्य में सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

    वहीं सीएओ जशन सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हमारी दैनिक जीवन शैली को सरल और सुविधाजनक बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वे तकनीकी ज्ञान के साथ निरंतर अभ्यास करते रहें तो वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकते हैं।

    प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने डिप्स प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्स हमेशा विद्यार्थियों को नवीनतम ज्ञान और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के करियर के लिए भी तैयार करते हैं।

    अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से डिप्स अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार कर रहा है।

    सेमिनार के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों को अपनाने तथा आईटी क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।



















    No related posts.

    Artifical Intelligence DIPS Hindi News DIPS Institution DIPS College DIPS Jalandhar DIPS News DIPS School DIPS School News Jalandhar News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRajya Sabha Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल
    Next Article Jalandhar News: वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी की माताजी रमा खन्ना का निधन, परिवार में गहरा शोक
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.