डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी एक बार फिर अपने मेधावी विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय के पूर्व छात्रों ने देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इन सफल विद्यार्थियों में अजय कुमार बैंक अधिकारी, हरप्रीत एयर होस्टेस, तान्या बैंक अधिकारी, रोहिणी शर्मा बैंक अधिकारी, रिशभ कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, राधिका सेल्सुलास एजुकेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर, वैशाली सहायक प्रोफेसर, हरनेश नर रिटेल बैंकर, नवप्रीत लैब टेक्नीशियन, राहुल गुलेरिया एच.आर. मैनेजर, सतनाम बैंस लैब ओनर, साजन लैब टेक्नीशियन, रजनी सहायक प्रोफेसर, शुभम एक प्रसिद्ध मोटर कंपनी में टीम लीडर, नाज़रा परवीन सहायक प्रोफेसर, स्माइल सहायक प्रोफेसर,अस्मिता सहायक प्रोफेसर, हैप्पी राम बैंक अधिकारी, कपिल कुमार सीनियर लैब टेक्नीशियन (जम्मू-कश्मीर) तथा दानिश सीनियर लैब टेक्नीशियन (जम्मू-कश्मीर) शामिल हैं।

डिप्स परिवार का नाम रोशन कर रहे

इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और डिप्स द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा कि डिप्स आईएमटी को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में ऊँचे मुकाम तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना भी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डिप्स के सी.ए.ओ. रामनीक सिंह ने भी स्टाफ के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की लगन और मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी इस प्रकार की बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं सी.ए.ओ. जशन सिंह ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर अत्यधिक गर्व है, जो विश्वभर में डिप्स परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।

DIPS IMT अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका

डिप्स के एम.डी. तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स आईएमटी आज अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है, क्योंकि यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण के माध्यम से बेहतर करियर के अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्स संस्थान हमेशा से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, खेलों की उत्कृष्ट सुविधाएँ तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों का समृद्ध वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि डिप्स के विद्यार्थी आज विश्व के विभिन्न देशों और प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। डिप्स परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version