डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भाजपा का पूर्व मंत्री अकाली दल में शामिल हो गया है जिससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा (BJP) के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई के पोते व प्रदेश प्रवक्ता अमित गोसाई अकाली दल में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में अकाली दल पार्टी के सुप्रीमो सुखबीर बादल ने अमित गोसाई को पार्टी में ज्वाइन करवाया।

बीजेपी को लगा झटका

इस संबंध में अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) ने अपने एक्स पोस्ट पर अमित गोसाई के शामिल होने ओर फोटो शेयर की है। विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी को एक तरह से झटका है अमित गोसाई सेंट्रल विधानसभा से आते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उनके दादा स्वर्गीय सतपाल गोसाईं इस विधानसभा से ही चुनाव लड़ते थे और विधायक बने। बाद में मंत्री भी बने। लिहाजा अमित गोसाई के भाजपा को छोड़कर अकाली दल में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version