Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेताओं का जबरदस्त हंगामा, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, जाने वजह

    Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेताओं का जबरदस्त हंगामा, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, जाने वजह

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal18 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेताओं का जबरदस्त हंगामा, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, जाने वजह
    Jalandhar Hotel Demolition
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा (Hotel Park Plaza) के कुछ हिस्सों को गिराए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया और अब उन्हें कोर्ट (Court) में पेश किया गया।

    मामले में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को सुबह करीब साढ़े 9 बजे सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में लगभग तीन घंटे तक सुनवाई चली, जिसके बाद उन्हें बाहर लाया गया। इन नेताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

    Jalandhar Hotel Demolition
    Jalandhar Hotel Demolition

    कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की

    जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की शाम को नगर निगम की टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद होटल पार्क प्लाजा के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की। करीब साढ़े 6 बजे जेसीबी मशीन से होटल के सामने बने छज्जे और दो पिल्लरों को गिरा दिया गया। निगम ने इन हिस्सों को अवैध निर्माण बताया है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    कार्रवाई के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके चलते पुलिस ने रात में रिंकू, कालिया और अंगुराल को हिरासत में ले लिया। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। इस घटनाक्रम के बीच भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर (Jalandhar) पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया।

    Jalandhar Hotel Demolition
    Jalandhar Hotel Demolition

    विरोध जारी रहेगा

    उनके साथ पूर्व विधायक केडी भंडारी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा।

    अश्वनी शर्मा ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की मोगा रैली से घबराकर नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



















    No related posts.

    Akali Dal Big Breaking News Big News BJP Breaking News Daily News Daily News In Hindi Daily Update Govt Action Hindi News Jalandhar Jalandhar Hotel Demolition Jalandhar News Latest News Latest News In Hindi Punjab News Punjab news In Hindi Revenge Today Hindi NEWS कार्यकर्ता कोर्ट रोड जालंधर पुलिस बवाल बीजेपी होटल तोड़ने
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleFiring in Punjab: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, दहशत में लोग
    Next Article Firing News: शहर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.