Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा एप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर दिल्ली तक 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच

    Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा एप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर दिल्ली तक 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच

    Daily SamvadBy Daily Samvad26 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा एप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर दिल्ली तक 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच
    Mahadev Satta APP
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Mahadev Betting App Case: देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में शामिल महादेव सट्टा एप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई भारत के साथ-साथ विदेशों तक फैली हुई है, जिसमें दुबई की 18 और नई दिल्ली की 2 प्रॉपर्टी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

    ईडी (ED) की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सट्टेबाजी से कमाए गए अवैध धन को लग्जरी प्रॉपर्टी में निवेश किया। दुबई (Dubai) के पॉश इलाकों में खरीदी गई इन संपत्तियों में दुबई हिल्स एस्टेट (Dubai Hills Estate) के आलीशान विला और अपार्टमेंट, बिजनेस बे और एसएलएस होटल एंड रेसिडेंस में हाई-एंड फ्लैट्स के अलावा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में स्थित अपार्टमेंट भी शामिल हैं। ये सभी प्रॉपर्टी प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं और इनकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।

    Mahadev-Betting-App
    Mahadev-Betting-App

    सौरभ चंद्राकर के नाम प्रापर्टी

    जांच एजेंसी के अनुसार, ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक (Mahadev Betting App) के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों के नाम पर खरीदी गई थीं। इन सहयोगियों में विकास छापरिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिबरेवाल और सुरेंद्र बागड़ी जैसे नाम शामिल हैं। ईडी का कहना है कि ये सभी लोग इस पूरे सट्टा नेटवर्क का हिस्सा थे और अवैध कमाई को छिपाने तथा निवेश करने में अहम भूमिका निभा रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    ईडी ने अपनी जांच में यह भी खुलासा किया है कि महादेव ऑनलाइन बुक (Mahadev Betting App) कोई साधारण ऐप नहीं, बल्कि एक बड़ा इंटरनेशनल बेटिंग सिंडिकेट है। यह नेटवर्क टाइगर एक्सचेंज, गोल्ड 365 और लेजर 247 जैसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। देशभर में इसके पैनल और ब्रांच बनाए गए थे, जिनके जरिए सट्टेबाजी का नेटवर्क फैलाया गया। इस पूरे सिंडिकेट का संचालन दुबई से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा किया जा रहा था।

    Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग एप से इस मुख्यमंत्री को मिले 508 करोड़, ED का बड़ा खुलासा

    काले धन को सफेद बनाया

    इस नेटवर्क के काम करने का तरीका भी बेहद संगठित और योजनाबद्ध था। जांच में सामने आया है कि कुल कमाई का लगभग 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटर्स अपने पास रखते थे, जबकि बाकी रकम नीचे काम करने वाले एजेंट्स और ऑपरेटर्स में बांट दी जाती थी। काले धन को सफेद बनाने के लिए हवाला, शेल कंपनियों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया गया।

    ईडी के अनुसार, इस पूरे घोटाले में हजारों फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया गया। इन खातों के लिए आम लोगों के केवाईसी दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद हवाला नेटवर्क और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे को विदेश भेजा गया और फिर उसी पैसे से भारत और दुबई में महंगी संपत्तियां खरीदी गईं।

    175 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

    इस मामले में ईडी अब तक 175 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। जांच के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 74 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा एजेंसी ने पांच चार्जशीट स्पेशल कोर्ट में दाखिल की हैं। ईडी ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

    अब तक इस पूरे मामले में ईडी करीब 4336 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच या फ्रीज कर चुकी है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और विदेश में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



















    No related posts.

    1700 crore assets attached 1700 करोड़ संपत्ति अटैच Crypto and hawala in betting Delhi properties seized Dubai properties seized ED action on betting case ED investigation online betting Fake bank accounts used Fugitive economic offenders High-value property seizure International betting syndicate Mahadev Online Book Case Money Laundering Case India Online gambling India PMLA enforcement India PMLA भारत Saurabh Chandrakar case इंटरनेशनल बेटिंग सिंडिकेट ईडी कार्रवाई सट्टा मामला ईडी जांच ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन जुआ भारत क्रिप्टो और हवाला सट्टा दिल्ली प्रॉपर्टी जप्त दुबई प्रॉपर्टी जप्त फर्जी बैंक अकाउंट का उपयोग भगोड़ा आर्थिक अपराधी मनी लॉन्ड्रिंग मामला महादेव ऑनलाइन बुक केस सौरभ चंद्राकर मामला हाई-वैल्यु प्रॉपर्टी जप्त
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब सरकार ने वापस लिया अपना यह फैसला, लोगों को मिली बड़ी राहत, नोटिफिकेशन भी जारी
    Next Article Bank Holiday: रामनवमी पर बैंक खुला है, या रहेगा बंद? यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.