Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: गैस संकट के बीच विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों-होटलों से घरेलू 11 सिलेंडर बरामद

    Punjab News: गैस संकट के बीच विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों-होटलों से घरेलू 11 सिलेंडर बरामद

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal17 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: गैस संकट के बीच विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों-होटलों से घरेलू 11 सिलेंडर बरामद
    Fazilka Gas Cylinder Seized
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab: फाजिल्का (Fazilka) में एलपीजी गैस की जमाखोरी और गैरकानूनी इस्तेमाल के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

    विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का खुलासा किया। इस दौरान कारों में भरी जा रही गैस और ढाबों व अन्य व्यावसायिक स्थानों पर इस्तेमाल किए जा रहे करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

    सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

    फाजिल्का (Fazilka) प्रशासन का कहना है कि वर्तमान हालात में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है, जिसके चलते कुछ लोग घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    एएफएसओ संदीप कुमार ने बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित हुई है। हालांकि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है, लेकिन इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है।

    LPG Cylinder Crisis
    LPG Cylinder Crisis

    कुल 11 सिलेंडर जब्त किए

    उन्होंने बताया कि विभाग को कारों में एलपीजी भरने और ढाबों में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कुल 11 सिलेंडर जब्त किए।

    संदीप कुमार ने कहा कि विभाग के निर्देशों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को सलाह दी कि वे वैकल्पिक साधनों जैसे बिजली उपकरणों का उपयोग करें और घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें। फिलहाल जब्त सिलेंडरों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



















    No related posts.

    Dhaba Hotel Fazilka Gas Cylinder Seized Fazilka News Gas Cylinder Seized Illegal Use Punjab
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGorakhpur: सुबह सैर करने निकले पूर्व पार्षद की हत्या, बदमाशों ने पहले सिर में मारी गोली, फिर सीने में किया चाकू से वार, मरने तक किया इंतजार
    Next Article Punjab: स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.