डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर। Punjab Amritsar Gagandeep Randhawa Suicide Case: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) सुसाइड केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस के सहयोग से मंडी गोविंदगढ़ से उन्हें हिरासत में लिया।

पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) के डीसीपी रविंदर पाल (DCP Ravinderpal) ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भुल्लर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने खुद सरेंडर किया है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।

Amit Shah

सीबीआई को केस सौंप दूंगा

इस बीच, मृतक गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है। उनकी पार्थिव देह फिलहाल अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के साथ बंद कमरे में बैठक कर मामले की जांच को लेकर चर्चा की। डीसीपी ने रंधावा का मोबाइल फोन भी जांच के लिए मांगा, यह कहते हुए कि उसमें अहम सबूत हो सकते हैं, लेकिन परिवार ने इसे देने से इनकार कर दिया और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पंजाब के सांसद लिखित अनुरोध देते हैं, तो वह इस केस को CBI को सौंपने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस के कई सांसदों के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी जांच CBI को सौंपने की मांग को लेकर पत्र भेजा है।

Punjab DM Suicide Death Video

अफसर ने किया था सुसाइड

इस केस में इससे पहले एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें 21 मार्च की सुबह रंधावा अपने घर के आंगन में टहलते नजर आए। फुटेज में वह कुछ देर सोचते हुए दिखाई देते हैं, फिर अचानक सल्फास की गोलियां खाकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं।

रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अब गिरफ्तारी के बाद परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए हामी भर दी है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच जारी है और पूरे प्रदेश की नजरें इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हुई हैं।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version