Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब में इंग्लैंड भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

    Punjab News: पंजाब में इंग्लैंड भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra4 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब में इंग्लैंड भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
    Visa Fraud
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में इंग्लैंड (England) भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट लखवीर सिंह सिद्धू और उसकी पार्टनर रीना रानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कई लोगों को धोखा देकर लाखों रुपये हड़पे थे।

    पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने थाना सुधार में तैनात एएसआई मनोहर लाल के बेटे चानणप्रीत सिंह और मोगा के मनविंदर सिंह से ठगी की थी। पुलिस ने लखवीर सिंह सिद्धू और रीना रानी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

    मामला दर्ज

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि लखवीर सिंह सिद्धू और रीना रानी के अलावा होशियारपुर के ट्रैवल एजेंट महेश कुमार वर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एएसआई मनोहर लाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे चरणप्रीत को इंग्लैंड (England) भेजने के लिए लखवीर सिंह और रीना रानी से संपर्क किया था।

    Arrested
    Arrested

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    दोनों ने कहा कि वे चरणप्रीत को इंग्लैंड यूनिवर्सिटी भेजने का इंतजाम कर सकते हैं, इसके लिए 33 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। चरणप्रीत को इंग्लैंड भेजने के लिए दोनों ने लुधियाना के गांव चमिंडा की किरनजीत कौर से पेपर मैरिज करवाई। लेकिन इंग्लैंड पहुंचने के बाद चरणप्रीत को बड़ा झटका लगा, जब उसे पता चला कि एजेंटों ने यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी और न ही अन्य खर्चे किए।

    यूनिवर्सिटी से निकाला

    इसके बाद इंग्लैंड एम्बेसी ने चरणप्रीत और किरनजीत का वीजा रद्द कर दिया और यूनिवर्सिटी से भी निकाल दिया। मोगा के मनविंदर सिंह ने भी ठगी का शिकार होने का आरोप लगाया है। उसने और उसकी पत्नी ने इंग्लैंड में वर्क परमिट के लिए लखवीर सिंह और रीना रानी से संपर्क किया था और 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

    Fraud
    Fraud

    इसके बाद उन्होंने 6 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दिए, लेकिन एजेंटों ने उन्हें इंग्लैंड भेजने का कोई इंतजाम नहीं किया और पैसे भी वापस नहीं किए।इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साथ ही महेश कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने ठगी का शिकार हुए अन्य लोगों से भी सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।



















    No related posts.

    Arrest England Fake Visa England Visa Fraud Fraud Immigration Fraud Travel Agent Fraud Travel Agent In Punjab Latest News Punjab News Visa
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGhaziabad Building Fire: पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.