Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: अफसरशाही में घमासान, SDM ने DC पर दबाव के लगाए आरोप; जाने पूरा मामला

    Punjab News: अफसरशाही में घमासान, SDM ने DC पर दबाव के लगाए आरोप; जाने पूरा मामला

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: अफसरशाही में घमासान, SDM ने DC पर दबाव के लगाए आरोप; जाने पूरा मामला
    Moga DC Sarag Setiya & SDM Baandeep Waliya
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा (Moga) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां बाघापुराना के एसडीएम ने जिला उपायुक्त (DC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। SDM बबनदीप सिंह वालिया ने डीसी सागर सेतिया पर मानसिक उत्पीड़न, दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगाते हुए पंजाब (Punjab) के चीफ सेक्रेटरी को लिखित शिकायत भेजी है।

    इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है और अब यह विवाद अदालत तक पहुंच चुका है। एसडीएम द्वारा लिखी गई चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि उन्हें ब्लॉक समिति चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के चुनाव के दौरान एक खास उम्मीदवार के पक्ष में नतीजे घोषित करने के लिए दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रशासनिक सिद्धांतों के खिलाफ था, बल्कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करता है।

    Ransom

    कॉल के जरिए धमकाया गया

    जब उन्होंने इस दबाव को मानने से इनकार किया, तो उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। एसडीएम ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार मीटिंग के लिए बुलाया गया और फोन कॉल के जरिए धमकाया गया। यहां तक कि छुट्टी वाले दिन भी उन्हें कॉल कर परेशान किया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिलीं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इन परिस्थितियों के चलते उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा और अब उन्हें अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। इस पूरे घटनाक्रम की जड़ 17 मार्च को बाघापुराना में हुए ब्लॉक समिति चुनाव हैं। उस दिन चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के पदों के लिए मतदान होना था, लेकिन चुनाव के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। एसडीएम के अनुसार, चुनाव स्थल पर कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका।

    बाघापुराना में हुए ब्लॉक समिति चुनाव

    वहीं, दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव के दिन सुबह बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया, ताकि वे मतदान में हिस्सा न ले सकें। जब इस बात की जानकारी उनके समर्थकों को मिली, तो मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने दीवारें फांदीं, खिड़कियां तोड़ीं और परिसर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

    स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साई भीड़ ने परिसर के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया, जिससे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमृतपाल सिंह सुखनंद और एसडीएम खुद अंदर फंस गए। बाद में भारी पुलिस बल की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हंगामे के बीच ही विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर अपने उम्मीदवार की जीत का दावा भी किया गया, जबकि बाद में प्रशासन ने कोरम की कमी और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया को अधूरा घोषित कर दिया।

    The SDM wrote this letter.
    The SDM wrote this letter.
    The SDM wrote this letter.
    The SDM wrote this letter.

    अवैध रूप से रोका गया

    इस पूरे मामले में एसडीएम ने निष्पक्ष जांच, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उत्पीड़न रोकने की मांग की है। साथ ही उन्होंने एक महीने की छुट्टी और मोगा जिले से ट्रांसफर की भी मांग की है। दूसरी तरफ, डीसी सागर सेतिया ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला गया। डीसी के मुताबिक, उन्हें एसडीएम की ओर से केवल दो लाइनों का एक संदेश मिला था, जिसमें बताया गया था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण चुनाव पूरा नहीं हो सका।

    डीसी ने यह भी बताया कि उसी दिन उन्हें कुछ ब्लॉक समिति सदस्यों की शिकायतें मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से रोका गया और बीडीपीओ कार्यालय में अवैध रूप से रोका गया। इन शिकायतों के आधार पर उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए थे।

    Jaipur Bomb Blast Case

    मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा

    डीसी ने हैरानी जताते हुए कहा कि चुनाव के पांच दिन बाद उन्हें एसडीएम द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी मिली, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाघापुराना ब्लॉक समिति चुनाव के संचालन में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं थी और पूरी जिम्मेदारी एसडीएम की थी। इसी बीच, मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।

    कोर्ट ने दोनों पक्षों को तलब करते हुए आज ही पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, 15 पंचायत समितियों द्वारा भी कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें चुनाव के दौरान बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक टकराव के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की नजरें अदालत और जांच के नतीजों पर टिकी हैं, जो इस विवाद की सच्चाई को सामने लाएंगे।



















    No related posts.

    ADM Accuses DC Big News Breaking News Daily News DC Harassment Hindi News Moga News Punjab Punjab News Punjab news In Hindi SDM Seeks Inquiry Transfer आदेश चुनाव पक्षपात हाईकोर्ट
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: शहीद भगत सिंह जी, हमारे देश के महान शहीद: राजिंदर बेरी
    Next Article Punjab News: पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, सियासत में मचा हड़कंप
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.