Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान

    Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान

    Daily SamvadBy Daily Samvad23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब में अफसर सुसाइड केस को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आया पहला बयान
    Arvind Kejriwal News
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर। Punjab News: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस (Gagandeep Randhawa Case) में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बड़ा बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने अपना बयान पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (Laljit Bhullar) की गिरफ्तारी के बाद दिया है।

    AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- हाल ही में पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal

    हरियाणा सरकार सपोर्ट करती है

    अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि- वहीं कुछ समय पहले हरियाणा (Haryana) में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन उनकी पूरी पार्टी और सरकार दोषियों के समर्थन में उतर आयी। यही फर्क है आम आदमी पार्टी और भाजपा में। जब बात इंसाफ की हो तो आम आदमी पार्टी अपनी ही सरकार के मंत्री पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि भाजपा अपने लोगों को बचाने के लिए न्याय की ही बलि चढ़ा देती है।

    हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

    वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों…

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2026

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    उधर, पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस (Gagandeep Randhawa Case) में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।

    लालजीत सिंह भुल्लर
    लालजीत सिंह भुल्लर

    भुल्लर का इस्तीफा मंजूर

    DCP ने कहा- भुल्लर को कल कोर्ट में पेश करेंगे। भुल्लर को लेकर पुलिस अमृतसर रवाना हो गई है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

    परिवार कल रंधावा के पोस्टमॉर्टम के लिए मान गया है। फिलहाल उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP ने बंद कमरे में परिवार के साथ बात की। DCP परिवार से गगनदीप का मोबाइल भी लेना चाहते थे। DCP ने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। लेकिन परिवार ने देने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा कि- CBI से जांच कराई जाए।

    Amit Shah
    Amit Shah

    केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा

    अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। शाह ने लोकसभा में कहा- यह पंजाब (Punjab) राज्य का मामला है। पंजाब (Punjab) के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा।

    इसके बाद कांग्रेस के 7 में से 4 सांसदों ने अमित शाह (Amit Shah)को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर (Jalandhar) से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi), गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa), अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी (Dharmvir Gandhi) के साइन हैं। इसके साथ अकाली दल की बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने भी लेटर लिखा।



















    No related posts.

    AAP vs BJP Akali Dal Amit Shah Statement Amritsar News Arvind Kejriwal Statement Breaking News CBI Probe Demand Congress MPs Gagandeep Randhawa Case India News Laljit Singh Bhullar Arrested New Delhi News police Investigation Political Reaction Punjab News Suicide Case अकाली दल अमित शाह बयान अमृतसर समाचार अरविंद केजरीवाल बयान आत्महत्या केस आप बनाम भाजपा कांग्रेस सांसद गगनदीप रंधावा मामला नई दिल्ली समाचार पंजाब समाचार पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज़ भारत समाचार राजनीतिक प्रतिक्रिया लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार सीबीआई जांच मांग
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: अफसर रंधावा केस- पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच को लेकर किया बड़ा ऐलान
    Next Article Punjab: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भगवंत मान ने शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.