Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - Thailand: थाईलैंड में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के साथ हादसा, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO 

    Thailand: थाईलैंड में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के साथ हादसा, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO 

    Daily SamvadBy Daily Samvad11 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Thailand: थाईलैंड में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के साथ हादसा, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO 
    Air India Express Phuket Airport Incident
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/फुकेट (थाईलैंड)। Thailand Phuket Airport Air India Express Incident News: थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phuket International Airport) पर बुधवार दोपहर एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट हैदराबाद (Hyderabad To Phuket Flight) से थाईलैंड (Thailand) के फुकेट (Phuket) के लिए रवाना हुई थी। थाई अखबार ‘द नेशन’ के मुताबिक विमान के रनवे पर उतरते ही उसके आगे वाले लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिसके कारण नोज व्हील टूटकर अलग हो गया। इस वजह से विमान को तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका और कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का रनवे बंद करना पड़ा।

    फ्लाइट समय से पहले पहुंची

    बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पहले ही थाईलैंड (Thailand) के फुकेट (Phuket) पहुंच गई थी। विमान का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन यह करीब 11:24 बजे ही उतर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग अपेक्षाकृत तेज रही, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    घटना के समय विमान में कुल 133 यात्री सवार थे, जिनमें 131 यात्री और दो बच्चे शामिल थे। इसके अलावा सात क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

    Air India Express Phuket Airport Incident
    Air India Express Phuket Airport Incident

    रनवे अस्थायी रूप से बंद

    फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phuket International Airport) प्रशासन ने घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि क्षतिग्रस्त विमान को हटाया जा सके और रनवे की पूरी सुरक्षा जांच की जा सके। एयरपोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार रनवे को दोपहर 12:08 बजे से शाम करीब 6 बजे तक बंद रखा गया।

    एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि संबंधित तकनीकी टीमों और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया। रनवे और विमान की तकनीकी जांच के बाद ही आगे की उड़ानों को अनुमति दी जाएगी।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया है। एयरलाइन ने पुष्टि की कि 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जा रही उनकी फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान नोज व्हील में तकनीकी समस्या आ गई थी। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतारने में मदद करता है।

    HARD LANDING grounds Phuket Airport & closes runway

    Air India Express seen in a ROUGH touch down ‘suffered nose wheel issue’ — reports pic.twitter.com/fbTkXMxVme

    — RT (@RT_com) March 11, 2026

    लैंडिंग सामान्य से अधिक तेज

    प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विमान की लैंडिंग सामान्य से अधिक तेज हो सकती है, जिसके कारण नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

    इस बीच फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phuket International Airport) ने प्रभावित यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर लें और अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



















    No related posts.

    Air India Express Air India Express AXB938 Air Travel News Airline Safety News aviation news Boeing 737-800 Incident Breaking Aviation News Flight Landing Accident Hyderabad To Phuket Flight India Thailand Flight International Flight Incident Phuket Airport Incident Phuket International Airport Runway Incident Phuket ✈️ Thailand Flight News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIKGPTU News: आई.के.जी पी.टी.यू में “NAAC एक्रेडिटेशन प्रोसेस” पर स्पेशल लेक्चर का आयोजन
    Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.