डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि जालंधर में तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ‘नशे के विरुद्ध जंग’ मुहिम के तहत जालंधर (Jalandhar) पुलिस और नगर निगम ने कुख्यात नशा तस्कर दलीप सिंह उर्फ लाडा के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई बाबा दीप सिंह नगर में जीएमपी फैक्ट्री के पास आरोपी के ठिकाने पर की गई।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
एडीसीपी-1 आकर्षी जैन ने बताया कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। नगर निगम की टीम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह निर्माण पूरी तरह से ढहा दिया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के अनुसार, दलीप सिंह एक नोटोरियस क्रिमिनल है। उस पर अब तक 6 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी से जुड़े हैं और एक मामला धारा 188 के उल्लंघन का है। आरोपी फिलहाल बेल पर बाहर है, लेकिन उसने नोटिस के बावजूद सरकारी आदेशों का पालन नहीं किया।
जालंधर पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशा तस्करों द्वारा बनाई गई अवैध संपत्तियों और सरकारी जमीन पर कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।










