डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12th बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लेने वाले 18.50 लाख स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। सीबीएसई द्वारा 12th कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और Digilocker की साइट digilocker.gov.in पर की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई के छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था। इसमें 18.50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

CBSE Result 2026 12th: करवा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे। छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं, बस आपको सीबीएसई के पैटर्न को फालो करना होगा।
CBSE Class 12 Result 2026 expected date: 33 फीसदी अंक पर पास
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यह अंक सभी विषयों एवं प्रैक्टिकल एवं थ्योरी में अलग अलग प्राप्त करना होगा।
CBSE 12th Result 2026 news: SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों या उनके अविभावकों को मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।

how to check cbse class 12 result: रिजल्ट चेक करने के तरीका
- ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.gov.in
- डिजीलॉकर वेबसाइट: digilocker.gov.in
- डिजीलॉकर एप
- उमंग एप
- IVRS सेवा: छात्र 24300699 (एरिया कोड के साथ)
वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स
- CBSE Board 12th Result 2026 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 12 Result 2026 Date: अगर हो जाएं फेल, तो इस तरीके से हो पाएंगे पास
अगर कोई छात्र सीबीएसई 12th में फेल हो जाता है तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री एग्जाम/ विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे। छात्र आवेदन करके सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले सकेंगे और एग्जाम पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।










