Gujarat: गुजरात में फिर BJP का परचम, सभी 15 नगर निगमों में भाजपा की बंपर जीत

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने सभी 15 निगमों पर कब्जा जमाया। पार्टी ने राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी जैसे प्रमुख शहरों में अपनी सत्ता बरकरार रखी।

Daily Samvad
2 Min Read
BJP
Highlights
  • 9992 में से 6161 सीटों पर BJP की जीत
  • भाजपा का स्ट्राइक रेट लगभग 76 प्रतिशत रहा
  • क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा हारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Local Body Elections: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुई मतगणना में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 9992 में से 6161 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस तरह पार्टी का स्ट्राइक रेट लगभग 76 प्रतिशत रहा। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) को 1315 सीटों पर जीत मिली है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 592 सीटें हासिल की हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि उसके उम्मीदवारों ने करीब 380 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो राज्य की राजनीति में उसके बढ़ते प्रभाव का संकेत माना जा रहा है।

Gujarat Election
Gujarat Election

जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा की हार

गुजरात (Gujarat) के इस चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के भी 3 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। वहीं, एक दिलचस्प मुकाबले में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा, जो राजकोट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थीं, चुनाव हार गईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने सभी 15 निगमों पर कब्जा जमाया। पार्टी ने राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी जैसे प्रमुख शहरों में अपनी सत्ता बरकरार रखी। इसके अलावा, नौ नए नगर निगमों—आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी—में हुए पहले चुनावों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *