डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: कल देर रात शंभू सीमा के पास रेलवे लाइन पर एक धमाका हुआ। इस दौरान, ट्रैक को उड़ाने के दौरान जगरूप सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अब मृतक के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दे कि मृतक की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जूपा के रूप में हुई है, जो तरनतारन (Tarn Taran) के गांव पंजवड का रहने वाला था। वहीं मृतक को आतंकवादी भी कहा जा रहा है।
अधिकारियों ने गांव घेरा
खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने गांव को घेर लिया है। आटा चक्की चलाने वाले जगरूप सिंह की उम्र करीब 33 साल बताई जा रही है। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान जूपा के खिलाफ पोस्टर को लेकर एक शिकायत थाना झब्बाल में दर्ज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा जूपा के खिलाफ कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दो बेटियों के पिता जूपा अक्सर निहंगों के वेश में रहता था। मृतक का मोटरसाइकिल अमृतसर में बरामद हुआ और उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा का टिकट मिला है।
पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी रह चुका है। उसने 2024 में चुनावों के दौरान अमृतपाल के लिए प्रचार भी किया था।










