Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवकों की मौत और एक गंभीर घायल

पंजाब के बटाला (Batala) के पुलिस स्टेशन घुमान के अधीन आते गांव भोमा में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • बटाला के गांव भोमा में गोलीबारी
  • दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • पुलिस ने घटना की शुरू की जांच
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला (Batala) के पुलिस स्टेशन घुमान के अधीन आते गांव भोमा में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दो लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि बटाला के अधीन आते गांव भोमा में सोमवार देर रात सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मृतक की पहचान कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *