Jalandhar News: जालंधर इमिग्रेशन ऑफिस में खूनी झड़प, कर्मचारी और युवक में जमकर मारपीट; जाने पूरा मामला

जालंधर में इमिग्रेशन ऑफिस के अंदर स्टाफ और युवक के बीच हाथापाई हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। युवक को कांच के गिलास से मारा गया, जिसके चलते वो बुरी तरह घायल हो गया।

Daily Samvad
3 Min Read
Fight in Jalandhar's immigration office
Highlights
  • जालंधर में इमिग्रेशन ऑफिस बना अखाड़ा
  • कर्मचारी और युवक में जमकर मारपीट
  • कांच के गिलास से हमला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में इमिग्रेशन ऑफिस के अंदर स्टाफ और युवक के बीच हाथापाई हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। युवक को कांच के गिलास से मारा गया, जिसके चलते वो बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पगड़ी से खून बहता दिखा।

झगड़े की घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में हमलावर युवक का नाम मनिंदर लेता है। युवक इमिग्रेशन स्टाफ को पैसे देने की बात कहता सुनाई देता है। जिसपर स्टाफ और उसमें पहले बहस होती है फिर दोनों भिड़ जाते हैं। मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Fight in Jalandhar's immigration office
Fight in Jalandhar’s immigration office

सिख युवक से पहले बहस, फिर हाथापाई

घटना 23 अप्रैल दोपहर सवा 3 बजे की है, लेकिन इसका CCTV फुटेज 27 अप्रैल को सामने आया। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि सिख युवक पहले इमिग्रेशन ऑफिस आता है। यहां उसकी कर्मचारियों से बहस होती है और फिर हाथापाई करने लगता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद स्टाफ के कर्मी सिख युवक को घेर लेते हैं और पीटना शुरू कर देते हैं। इस बीच हरी शर्ट कमीज पहने युवक कांच के गिलास से सिख युवक पर हमला कर देता है। झगड़ा करते हुए लोग एक-दूसरे के साथ गाली गलौच भी करते हैं। इसमें सिख युवक हमलावर को मनिंदर नाम लेकर बुला रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान के सिर से खून भी निकलता है।

Fight
Fight

ऑफिस का दरवाजा बंद करके हाथापाई की

सिर से खून निकलने पर सिख युवक के साथी ने उसे चलने के लिए कहते हैं। इस बीच कर्मियों द्वारा ऑफिस का दरवाजा बंद कर लिया जाता है। इसके बाद दोनों में फिर हाथापाई होती है।

कर्मियों को सिख युवक कहता है कि वह उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएगा जिस पर हमलावर युवक कहते हैं कि जो करवाना है करवा लो। बताया जा रहा है कि हरी शर्ट पहले नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है।

लिखित शिकायत के बाद ही कार्रवाई

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से बस स्टैंड पुलिस (Police) को शिकायत दी। हालांकि, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि लिखित में शिकायत नहीं दी गई है।

मौखिक रूप से ही बताया था। मामले की जांच के लिए एएसआई को भेजा था। दोनों पक्ष लिखित में शिकायत देगें तो उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *