डेली संवाद, वॉशिंगटन/नई दिल्ली। Washington: अमेरिका (America) की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में शनिवार शाम आयोजित व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर गोलीबारी की, जबकि राष्ट्रपति और अन्य मेहमान अंदर सुरक्षित मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया और हमलावर को काबू में कर लिया। शुरुआती रिपोर्ट्स में हमलावर के मारे जाने की खबर आई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि उसे जिंदा गिरफ्तार किया गया है।

हमलावर कौन था?
घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला अमेरिका के संविधान पर हमला है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी की सराहना की और बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है। सार्वजनिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, एलन एक पार्ट-टाइम शिक्षक और वीडियो गेम डेवलपर था। वह दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी रह चुका है। उसने 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था और हाल ही में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।

जहां कार्यक्रम, उसी होटल में ठहरा हुआ था हमलावर
पुलिस के अनुसार, हमलावर उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। उसके कमरे की जांच जारी है। उसके पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमेरिकी अटॉर्नी ने बताया कि आरोपी पर हिंसक अपराध के दौरान हथियार के इस्तेमाल और फेडरल अधिकारियों पर हमले के आरोप लगाए गए हैं। उसे सोमवार को फेडरल अदालत में पेश किया जाएगा।










