Accident News: कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक हादसे का शिकार, सड़क पर फैला सामान; मदद की जगह लूट में जुटे लोग

लुधियाना साउथ बायपास पर रविवार को एक सड़क हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। पानी और कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया।

Daily Samvad
2 Min Read
Truck loaded with cold drinks collides with tempo in Ludhiana
Highlights
  • लुधियाना बायपास पर कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक हादसे का शिकार
  • पानी और सॉफ्ट ड्रिंक सड़क पर बिखरी
  • मदद की जगह लूट में जुटे लोग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: लुधियाना (Ludhiana) साउथ बायपास पर रविवार को एक सड़क हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। पानी और कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसा इतना तेज था कि पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक के कैन दूर-दूर तक फैल गए।

टेंपो चालक मौके से फरार

टक्कर के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक चालक रणजीत सिंह जब सड़क पर गिरे सामान को समेटने लगा, तो आसपास मौजूद कुछ लोग मदद करने की बजाय बोतलें उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। कई लोग तो अपने दोपहिया वाहनों पर पेटियां रखकर मौके से निकल गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ट्रक चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर से ट्रक में माल भरकर लुधियाना आया था और घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही सामान उतारना था। इसी दौरान पीछे से आए एक ऑटो चालक ने लापरवाही से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे सारा माल सड़क पर गिर गया।

Truck loaded with cold drinks collides with tempo in Ludhiana
Truck loaded with cold drinks collides with tempo in Ludhiana

राहगीरों ने उठाया फायदा

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए बोतलें उठानी शुरू कर दीं। उन्हें रोकने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। गुस्से में आकर चालक ने कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि “पंजाब के लोग मददगार होते हैं, लेकिन इस तरह किसी के नुकसान पर सामान उठाना गलत है।”

घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। ट्रक चालक ने अपने मालिक को नुकसान की सूचना दे दी है और लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में मदद करें, न कि नुकसान बढ़ाएं।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *