Punjab News: BJP जॉइन करने वाले सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतले फूंके

लुधियाना सेंट्रल से AAP के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।

Daily Samvad
2 Min Read
AAP MLA do Protest
Highlights
  • लुधियाना में सियासी गरमाहट
  • AAP छोड़ने वाले सांसदों के पुतले फूंके
  • MLA पप्पी ने सांसदों को बताया गद्दार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) बीजेपी में शामिल हो गए है। तीनों ही राज्यसभा के सांसद है। इसके साथ ही हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी भाजपा में शामिल हो गए है।

सात सांसदों के पुतले जलाए

इससे के चलते लुधियाना (Ludhiana) सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने भाजपा (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें पुतले जलाकर रोष जताया गया।

प्रदर्शन के दौरान विधायक पप्पी और उनके समर्थकों ने सात सांसदों के पुतले जलाए। इन पुतलों पर संबंधित नेताओं की तस्वीरें लगाई गई थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इन नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर जनता के जनादेश और पंजाब की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है।

AAP MLA do Protest
AAP MLA do Protest

राघव चड्ढा के खिलाफ नारे लगाए

इस दौरान पूरे इलाके में जोरदार नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पार्टी बदलने वाले नेताओं को “गद्दार” करार दिया। प्रदर्शन में राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के खिलाफ भी नारे लगाए गए और माहौल काफी गरमाया रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि कुछ नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए बार-बार पार्टियां बदलते हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। पप्पी ने इस प्रदर्शन को “गद्दारों के खिलाफ पंजाब की आवाज” बताते हुए कहा कि पार्टी और प्रदेश के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदर्शन के बाद पुलिस की निगरानी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *