Blast In Punjab: पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका, टूटी पटरी; एक की मौत

पंजाब में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ। इसे आईडी ब्लास्ट माना जा रहा है। धमाके में एक की माैत भी हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Blast In Punjab
Highlights
  • राजपुरा-शंभू ट्रैक पर धमाका
  • रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त, मालगाड़ी रुकी
  • पुलिस और एजेंसियों ने जांच शुरू की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Blast In Punjab: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बड़ी साजिश रचने की कोशिश की गई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ।

इसे आईडी ब्लास्ट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। धमाके में एक की माैत भी हुई है। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान कर ली गई है।

शरीर का ज्यादातर हिस्सा उड़ा

धमाके के दौरान इस व्यक्ति का शरीर का ज्यादातर हिस्सा उड़ गया था और केवल उसका पेट और सीना ही बचा था। धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव पंजवड का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी साजिश के एंगल से देख रही हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे की क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *