डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स नूरमहल में विद्यार्थियों के लिए एक शानदार समर स्विमिंग पूल एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डिप्स शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पूल पार्टी का मुख्य विषय बीट द हीट रहा, जिसने गर्मी के मौसम में बच्चों को ताजगी और आनंद से भर दिया।

डिप्स प्रबंधन द्वारा विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल सुविधा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई, जिससे बच्चों को सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में तैराकी का अनुभव प्राप्त हुआ। पूल में उतरने से पहले छात्रों को उचित प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र भी दिए गए, ताकि वे आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ इस गतिविधि का आनंद ले सकें।

Summer Swimming Pool Activities Organized at DIPS

छात्रों ने गतिविधि में भाग लिया

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को गर्मी से राहत दी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाया। अभिभावकों ने भी डिप्स प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। यह आयोजन वास्तव में बच्चों के लिए एक यादगार और मनोरंजन से भरपूर अनुभव साबित हुआ।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version