डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भोगपुर के पास बन रहे कमर्शियल प्रोजेक्ट ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रोजेक्ट के खिलाफ पंजाब के चीफ सैक्रेटरी, PUDA के सैक्रेटरी, जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA), चीफ टाउन प्लानर (CTP) और शहरी विकास विभाग को शिकायत दी गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रोजेक्ट के प्रमोटर बिना आवश्यक मंजूरी के ही दुकानों और शोरूम की बिक्री कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह Eastview Village प्रोजेक्ट जालंधर (Jalandhar)-पठानकोट हाईवे पर भोगपुर से आगे हाईवे किनारे विकसित किया जा रहा है और फिलहाल निर्माणाधीन है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ‘ईस्टव्यू विलेज’ के तहत व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण जारी है, लेकिन इसके लिए Real Estate Regulatory Authority (RERA) की अनिवार्य स्वीकृति अभी तक प्राप्त नहीं की गई है। इसके बावजूद प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों द्वारा कथित तौर पर दुकानों और शोरूम की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी गई है।

खरीदारों के हितों के साथ खिलवाड़
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आम खरीदारों के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। बिना RERA रजिस्ट्रेशन के प्रॉपर्टी बेचना कानूनन अपराध माना जाता है, जिससे निवेशकों को भविष्य में कानूनी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस मामले को लेकर PUDA (Punjab Urban Development Authority), JDA (Jalandhar Development Authority) और शहरी विकास विभाग से जांच की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
काम पर रोक लगाई जाए
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे प्रोजेक्ट्स पर समय रहते रोक लगाई जाए, ताकि आम लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके। फिलहाल, इस मामले ने रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने जेडीए, पुडा और शहरी विकास विभाग में शिकायत दी है। करणप्रीत सिंह का आरोप है कि ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) के प्रमोटर लोगों को गुमराह कर शोरूम बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जेडीए ने ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) को नोटिस जारी किया है। फिलहाल इसे लेकर जब ईस्टव्यू विलेज (Eastview Village) के प्रमोटर का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो प्रोजेक्ट पर मौजूद लोगों ने कोई पक्ष नहीं रखा। हालांकि ईस्टव्यू विलेज के प्रमोटर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वे 9888190945 WhatsApp कर सकते हैं।
नोट – भोगपुर मार्केट में सरकारी छप्पड़ पर रिटायर पुलिस अफसर का कब्जा, करोड़ों की सरकारी जमीन पर शुरू किया नाजायज कामर्शियल प्रोजेक्ट! जल्द होगा बड़ा खुलासा, पढ़ते रहें डेली संवाद…










