डेली संवाद, मुंबई। Watermelon Death Case: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने के शौकीन हो तो ये खबर आपको हैरान कर देगी। खबर है कि तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई (Mumbai) में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार ने शाम को बिरयानी खाई थी और फिर रात में घर पर रखा तरबूज खाया। कुछ ही घंटों बाद सभी को गंभीर उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

किसी की भी जान नहीं बची

हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी की भी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में किसी प्रकार का टॉक्सिन गया हो सकता है, जिससे यह स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं इस घटना ने फूड सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन दोकाडिया, आयशा दोकाडिया (16) और जैनब दोकाडिया (13) के रूप में हुई है।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि फूड प्वाइंजिग की वजह से चारों लोगों की किडनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई। पुलिस ने सभी शवों के विसरा जांच के लिए सैंपल भेज दिया है और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरी वजह साफ हो पाएगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version