डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab AAP Crisis Nes Update: पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में संभावित टूट को रोकने में जुट गई है। पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाते हुए सभी विधायकों की अहम बैठक बुला ली है। ये बैठक जालंधर में प्रस्तावित है।

जानकारी के मुताबिक, AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों को तलब किया है। इस बैठक में ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। खास बात यह है कि बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व विधायकों की नब्ज टटोलने और उनकी वफादारी सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा।

AAP सरकार के लिए गंभीर संकट

इस बीच, राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। चड्ढा के करीबी सूत्रों का दावा है कि पंजाब के 94 AAP विधायकों में से 60 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो राज्य में AAP सरकार के लिए गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, AAP के रणनीतिकार माने जाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, संदीप पाठक के पास पंजाब के हर AAP विधायक का विस्तृत बायोडेटा मौजूद है, जिसमें उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत कामकाज की जानकारी शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जो संगठनात्मक ढांचा तैयार किया गया था, उसमें पाठक की अहम भूमिका थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से AAP की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

60 से 65 विधायक “पलटी” मारने की तैयारी में

उधर, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर AAP को घेरना शुरू कर दिया है। पंजाब (Punjab) विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि AAP के 60 से 65 विधायक “पलटी” मारने की तैयारी में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, एकनाथ शिंदे की तरह स्थिति में आ सकते हैं, जहां पार्टी के भीतर बड़ा विभाजन हो सकता है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version