Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु विद्यार्थियों को टूल किट की वितरित

Daily Samvad
4 Min Read
Dr. Baljit Kaur Distributes Toolkits to ITI Students to Encourage Self-Employment Among SC Youth
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: अनुसूचित जातियों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित की गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अनुसूचित जातियों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि मलोट में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये टूल किट वितरित की गईं।

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने न केवल अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने बताया कि ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के 9 आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 351 विद्यार्थियों को वितरित की गई हैं। इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग और प्लंबर ट्रेड से संबंधित ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब के 82, बठिंडा के 64, फरीदकोट के 67, फाजिल्का के 87 और फिरोजपुर के 51 विद्यार्थियों को दी गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं को लैपटॉप और जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।

Dr. Baljit Kaur Distributes Toolkits to ITI Students to Encourage Self-Employment Among SC Youth
Dr. Baljit Kaur Distributes Toolkits to ITI Students to Encourage Self-Employment Among SC Youth

ये रहे उपस्थित

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट में नए बने वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए खेल मैदान और मिनी पार्क बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में भी खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलोट में बनाया गया यह वॉलीबॉल ग्राउंड कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने निजी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत राज विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा श्री जशन बराड़ चेयरमैन, मार्केट कमेटी मलोट, जगमोहन सिंह मान, गुरमीत सिंह बराड़, जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *