डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ (Chandigarh) से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक युवक ने खुद को MMBS डॉक्टर बताकर 25 वर्षीय युवती से रेप किया। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़की ने बताया कि आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया। उसने कहा कि वह यूके जाने की तैयारी कर रहा है और अपने दस्तावेज तैयार कर रहा है।

आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके साथ विदेश में बेहतर नौकरी दिला देगा। जिससे वह उसके जाल में फंस गई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका एक 25 मिनट का वीडियो बना लिया था। जिससे के बाद से वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और वायरल करने की धमकी दी। कई बार होटलों में बुलाकर गलत काम किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो 10वीं पास निकला। जबकि पीड़िता IT कंपनी में काम करती है।

Social Media

सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को एक पढ़ा-लिखा और प्रोफेशनल व्यक्ति बताते हुए विश्वास जीतने की कोशिश की। उसने दावा किया कि वह डॉक्टर है और जल्द ही यूके जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह अपने दस्तावेज भी तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसके लिए भी विदेश में अच्छी नौकरी का इंतजाम कर सकता है। इसी झांसे में आकर पीड़िता उसके संपर्क में आती गई और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से भरोसा कायम किया और फिर उसे मिलने के लिए तैयार कर लिया।

mms

वीडियो बना ब्लैकमेल किया

पीड़िता ने कहा कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने युवती के साथ जबरन रेप किया और उसी दौरान करीब 25 मिनट की वीडियो भी बना ली। घटना के बाद आरोपी ने इस वीडियो को हथियार बनाकर पीड़िता को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को लगातार ब्लैकमेल किया।

डर और दबाव के चलते पीड़िता विरोध नहीं कर सकी और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा। शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कई बार युवती को अलग-अलग होटलों में बुलाया और हर बार उसे उसी वीडियो के नाम पर धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को मानसिक रूप से भी काफी प्रताड़ित किया।

मोबाइल जब्त, अन्य शिकारों की तलाश

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब 30 साल का है और मूल रूप से करनाल के गांव सलार का रहने वाला है व 10 वीं पास है।

आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितनी युवतियों को निशाना बनाया।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version