डेली संवाद, चंडीगढ़। Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बने एक मौसम प्रणाली ने देश के कई हिस्सों में मौसम को सक्रिय कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मौजूदा परिस्थितियां मानसून के जल्द आगमन के लिए अनुकूल हैं।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अगले कुछ घंटों में और मजबूत होने की संभावना है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी और मानसून उत्तर की ओर तेजी से बढ़ेगा। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों तथा उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए राज्य स्तर पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश की आशंका है।  पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय और मणिपुर में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।

आईएमडी (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और सप्ताह के अंत तक यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। इस दौरान देश के विभिन्न इलाकों में बारिश, गरज, बिजली, ओलावृष्टि और भीषण गर्मी का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version