डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अकाली नेता के शोरूम में गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला अमृतसर में अकाली नेता के शोरूम पर फायरिंग हुई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चली
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) जिले के रईया कस्बे में अकाली नेता के टाइल्स के शोरूम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि 2 मोटरसाइकिल सवार युवक शोरूम के बाहर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
मची अफरा-तफरी
फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के कारण दुकानों के अंदर छिप गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जिस शोरूम को निशाना बनाया गया वह अकाली दल से जुड़े नेता और कारोबारी हरप्रीत सिंह हैप्पी का बताया जा रहा है। हरप्रीत सिंह, स्वर्गीय एसजीपीसी सदस्य और पूर्व नगर कौंसिल प्रधान गुरविंदर पाल सिंह रईया के पुत्र हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 15 तारीख को दुकान मालिक को एक्सटॉर्शन कॉल भी आई थी, जिसके संबंध में थाना ब्यास में एफआईआर नंबर 141 दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
