डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है। कस्टम अधिकारियों ने 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है।
बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने अमृतसर (Amritsar) के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया। थाई लायन एयर की फ्लाइट SL-214 से आने वाले एक यात्री के सामान की एक्स-रे जांच और पूरी तलाशी के दौरान, 5.176 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जब्त किए गए नशीले पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग रु5.176 करोड़ आंका गया है। कस्टम विभाग ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।
सामान में गांजा छिपाया
बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने चालाकी से अपने सामान में गांजा छिपा रखा था। हालांकि, सामान की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक तरीके से उगाया गया गांजा बरामद हुआ।










