डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में फिरौती मांगने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी मांगे जाने के मामले सामने आ रहे है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है खबर है कि चंडीगढ़ में एक कारोबारी से फिरौती मांगी गई है।

अज्ञात नंबर से धमकी भरी कॉल

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) के कारोबारी लवप्रीत सिंह से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह लवप्रीत को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरी वॉइस कॉल मिली।

Gangster Lawrence Bishnoi

लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा

कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा किया और 24 घंटे के भीतर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी और बेटी के नाम लेकर उनके परिवार और सेक्टर-17 स्थित ऑफिस की जानकारी होने का दावा किया, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लवप्रीत ने धमकी से जुड़ी वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले सेक्टर-22 थाने में डीडीआर दर्ज की थी। बाद में गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-17 थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308 (फिरौती) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई।

केस की जांच आगे बढ़ाने के लिए इसे अब खरड़ सिटी थाना को सौंपा गया है। वहीं पुलिस कॉल डिटेल, वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version